वर्जीनिया मोटर वाहन विभाग (DMV) और सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के बीच साझेदारी की बदौलत अब आप ऑनलाइन प्रतिस्थापन सामाजिक सुरक्षा कार्ड का ऑर्डर दे सकेंगे।
वर्जिनियन और भाग लेने वाले अन्य राज्यों के निवासी, जो कुछ मूलभूत ज़रूरतें पूरी करते हैं, वे अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करने के लिए ssa.gov पर जा सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा, प्रस्तुत की गई जानकारी की तुलना DMV और अन्य रिकार्डों से करती है तथा सत्यापन के बाद, ग्राहक को नया कार्ड भेजती है। प्रतिभागियों के पास अमेरिका का घरेलू डाक पता और ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र होना चाहिए और उन्हें अपना नाम बदलने या रिकॉर्ड में कोई अन्य संशोधन करने की ज़रूरत नहीं है।